{"_id":"6183e98b7196153627726bc1","slug":"cleanliness-is-being-done-three-times-daily-in-the-city-jaunpur-news-vns62099506","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रोजाना तीन बार हो रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रोजाना तीन बार हो रही सफाई
विज्ञापन
पर्व पर शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पालिका की ओर से रोजाना तीन बार साफ-सफाई कराई जा रही है। यह कार्य रोस्टर बनाकर किया जा रहा है। यह सिलसिला छठ पर्व तक जारी रहेगा। दीपावली के मौके पर शहर में सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना अधिक कूड़ा भी निकल रहा है। कूड़े का निस्तारण समय से हो सके, इसके लिए पालिका प्रशासन की तरफ से तीन बार साफ-सफाई कराई जा रही है।
सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में शहर में सामान्य दिनों में 97 टन कचरा निकलता था, लेकिन इस समय दीपावली व छठ सहित अन्य पर्व के मद्देनजर सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना कूड़ा निकल रहा है। शहर में इस समय प्रतिदिन 291 टन कचरा निकल रहा है। इसकी सफाई के लिए कुल 547 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से 73 संविदा, 169 नियमित व 305 आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मी शामिल हैं। कूड़ा अधिक निकलने के कारण शहर में गंदगी का अंबार नहीं लगे, इसके लिए शहर में तीन बार कूड़ा उठाने का रोस्टर बनाया है। यह रोस्टर 15 नवंबर तक जारी रहेगा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि पर्व पर शहर स्वच्छ रहे, इसके मद्देनजर रोस्टर बनाकर सफाई कराने और कूड़ा उठान का कार्य किया जा रहा है। दीपावली पर्व के मद्देनजर सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना अर्थात 291 टन कचरा निकल रहा है, जबकि सामान्य दिनों में रोजाना 95 टन कचरा निकल रहा था। इसको देखते हुए शहर में तीन बार साफ-सफाई कराने का कार्य किया जा रहा है।