फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cleanliness campaign speed up for ranking improvement

Jaunpur News: रैंकिंग सुधार के लिए स्वच्छता अभियान की गति तेज

Sat, 04 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign speed up for ranking improvement
कुल्हनामऊ स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिलों में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है। टीम के सर्वें के आधार पर जिले को स्वच्छता रैंकिंग दी जाएगी। इसके लिए शहर में साफ सफाई अभियान की गति तेज कर दी गई। डोर टू डोर कलेक्शन 10 तक कैंपेन चलाया जा रहा है, जिससे शहर स्वच्छ और सुंदर दिखे और रैंकिंग में अव्वल आए। शहर के निकायों में स्वच्छता सर्वेंक्षण 2023 का सर्वें शुरू हो चुका है। इसको लेकर कभी भी नगर में स्वच्छता सर्वेंक्षण की टीम आ सकती है।
विज्ञापन

नगर पालिका स्वच्छता सर्वेंक्षण को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत जगह-जगह होर्डिंग बैनर लगाए जा रहे हैं। रैली निकालकर लोगों को डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता संबंधित वॉल पेंटिंग भी कराया जा रहा है। सभी 39 वार्डों में कमेटी बनाई गई है एक कमेटी में सात से 11 लोग शामिल हैं ये लोग साफ-सफाई के लिए अपने मोहल्ले के लोगों को जागरूक कर रहे है। जौनपुर नगर पालिका के डीपीएम अमित यादव ने बतया है रैंकिंग में अच्छा अंक आए इसके लिए रोडवेज पर पींक शौचालय का निर्माण कराया गया है, कूल्हना मऊ में कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

2022 में प्रदेश में जौनपुर का 52वें नबंर पर
डीपीएम अमित यादव ने बताया है कि शहर में समय पर साफ-सफाई और कूड़ा का उठान कराया जा रहा है। गीला और सूखा कूड़ा के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। स्वच्छता सर्वेंक्षण 2022 में 4320 शहरों ने भाग लिया था जिसमें जौनपुर नगर पालिका नैशनल रैंकिंग में 246 स्थान पर रही जबकि प्रदेश में 52 नंबर रहा है। इस साल रैंकिंग बढ़ाने के लिए स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed