{"_id":"5f0ddd8c8ebc3e63be7625ba","slug":"clash-between-finance-officer-and-employees-union-jaunpur-news-vns535806879","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तअधिकारी और कर्मचारी संघ के बीच हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तअधिकारी और कर्मचारी संघ के बीच हुई झड़प
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बीच फाइल कुलपति कार्यालय में भेजने को लेकर झड़प हो गई। कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि वित्त अधिकारी जानबूझकर कर्मचारियों की फाइल दबाकर बैठे हैं। जबकि कुलसचिव ने फाइल पर हस्ताक्षर करके आगे बढ़ा दिया है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दिया कि यदि उनकी फाइनल कुलपति कार्यालय में नहीं भेजी गई तो बुधवार को वित्त अधिकारी को कार्यालय में नहीं बैठने देंगे।
विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मतारी संघ छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रजिस्ट्रार कार्यालय में तालाबंद कर प्रदर्शन भी किया था। संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी संघ अपनी मांगों से संबोधित ज्ञापन रजिस्ट्रार को सौंप दिया था। कुलसचिव ने कर्मचारी संघ के ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी समस्या से शासन को अवगत करा दिया जाएगा। अध्यक्ष रामजी सिंह का कहना है कि कर्मचारियों की फाइल वित्त अधिकारी कार्यालय में पहुंच चुकी है। लेकिन वित्त अधिकारी उसे कुलपति कार्यालय भेजने में हिला हवाली कर रहे हैं। यदि उनकी फाइल शीघ्र आगे नहीं बढ़ाई गई तो कर्मचारी संघ वित्त अधिकारी को कार्यालय में नहीं बैठने देगा। संविदा कर्मचारियों के विनियमितिकरण करने, कर्मचारियों के जीपीएफ कटौती, एसीपीएफ आदि मुद्दों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इस मौके पर उमाशंकर सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, अवधेश कुमार सिंह, शारदा नंद उपाध्याय, बृजेश सिंह, राधेमोहन यादव, रामजस मिश्रा, जगदंबा सिंह, सुरेश सिंह, लालचंद्र, अखिलेश, शमशाद अली, शिवनरायण सिंह आदि मौजूद रहे।