फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   civic animities

सीवर और एसटीपी का शिलान्यास करने आ सकते सीएम !

Wed, 04 Sep 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
civic animities
जौनपुर। अमृत योजना के तहत नगरपालिका परिषद क्षेत्र में पचहटिया के पास बनने वाले सीवरेज एवं एसटीपी निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीशंचद्र यादव तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से समय मांगा है। 160 किमी दूरी में सीवरेज से 34616 हाउस कनेक्शन दिए जाने की तैयारी है। निर्माण कार्य के टेंडर दिल्ली की एक एजेंसी को हुआ है। ब्रांड बनाएं जाने की तैयारियों में जल निगम विभाग जुट गया है। वहीं 206 करोड़ की लागत से एसटीपी का निर्माण होना है। इसका भी टेंडर तो हो चुका है। लेकिन बाकी प्रक्रिया छह सितंबर को पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

जौनपुर नगरपालिका परिषद क्षेत्र में घरेलू मल- जल संग्रहण शोधन एवं निस्तारण हेतु कोई योजना क्रियाशील नहीं थीं। पाइप पेयजल की व्यवस्था 1935 में यहां प्रारंभ की गई थी। जिसमें दो एमएलडी जल शोधन संयत्र सहित 29 नलकूप क्रियाशील है। नगरपालिका क्षेत्र में सेप्टिंक टैंक से निकलने वाले ग्रे वाटर एवं खुले स्थानों से उत्सर्जित सीवेज विभिन्न नालों में एकत्रित होकर गंगा नदी की मुख्य सहायक नदी गोमती नदी में प्रवाहित होता है। जिससे नदी का प्रदूषण लगातार बढ़ रहा था। वर्तमान में नगरपालिका के 14 नाले गोमती नदी में गिरते है। गोमती नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए सीवरेज प्रणाली की सुविधा के लिए बहने वाले नालों के इंटरसेप्शन एंड डायवर्जन और आबादी द्वारा उत्सर्जित सीवेज के संग्रहण , शोधन एवं निस्तारण में सीवरेज योजना से लाभ होगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि दिल्ली की फर्म ने टेंडर लिया है। जीओ जारी हो चुका है। ब्रांड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि सीवरेज 264 करोड़ एवं एसटीपी पर 181 करोड़ की लागत आएगी। छह सितंबर के बाद एसटीपी का जीओ भी जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

जौनपुर शहर के लिए यह योजना काफी महत्पूर्ण है। सीवरेज और एसटीपी का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया जाएगा। उनके प्रोग्राम के लिए संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही उनके आने का कार्यक्रम जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीशचंद्र यादव
आवास एवं शहरी नियोजन विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed