फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Christmas is the festival of love, harmony

प्रेम-सौहार्द का त्योहार है क्रिसमस

Wed, 23 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो अमर उजाला/जौनपुर Updated Wed, 23 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Christmas is the festival of love, harmony
क्रिसमस का त्योहार मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। रंग बिरंगे पहनावे में छोटे बच्चों ने एक दूसरे को उपहार बांटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। सेंट जांस स्कूल में फादर हेनरी अंद्रादे की देखरेख में
विज्ञापन


क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। त्योहार मनाने के साथ ही विद्यालयों में बड़े दिन की छुट्टी हो गई।
फादर हेमरी अंद्रादे ने कहा कि क्रिसमस आपसी भाईचारे का संदेश देता है। क्रिसमस का अर्थ मानव को मुक्ति दिलाना

है। 800 ईसा पूर्व भविष्यवाणी हुई थी कि दुनिया में एक राजकुमार जन्म लेगा। उसका नाम इम्मानुएल (ईश्वर हमारे साथ है) रखा जाएगा। भविष्यवाणी सत्य हुई और प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ। स्वर्ग दूत ने मरीयम से कहा कि
विज्ञापन


मरियम डरिये मत ईश्वर आप के साथ हैं। आप एक बच्चे को जन्म देंगी, उसका नाम ईसा मसीह रखेंगी। वह प्रभु का पुत्र कहलाएगा। बालक यीशु का जन्म एक गडे़रिया के यहां हुआ। इसकी जानकारी होने पर लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों पर जुल्म करने वाला राजा हेरोद नाराज हुआ। उसने आदेश दिया कि राज्य में दो वर्ष के जितने बच्चे हैं, उनका कत्ल कर दिया जाए। ताकि उसकी सत्ता को कोई खतरा न रहे। इसी शैतान को खत्म करने के लिए ईसा

मसीह का जन्म हुआ था। सेंट पैट्रिक्स स्कूल में शीतावकाश के पहले प्रधानाचार्य सिस्टर फिलीसिया की देखरेख में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। घुलशाला में प्रभु यीशु की झांकी सजाई गई। सांता क्लाज ने बच्चों में उपहार

वितरित किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला।  इस मौके पर सिस्टर यूक्रेस्टिया, सिस्टर सुजा, सिस्टर शांता, आशा खेर, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। बदलापुर संवाददाता के

अनुसार सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ज्वाय एवं शिवा पांडेय की टीम ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत किया। सांता क्लाज ने बच्चों में उपहार बांटकर बधाई दी। संस्था


निदेशक थामस जोसेफ ने बताया कि प्रभु यीशु ने मनुष्य एकता संदेश दिया। दूसरों के साथ अपने ही जैसा प्यार करें। इस मौके पर चेयरमैन थामस जोसेफ , प्रिंसिपल वत्सम्मा वर्की, अखिलेश उपाध्याय, उत्तम निगम, गीता संजय यादव अर्चना और अलीमुद्दीन समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed