फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Christmas-Day celebrated with gaiety

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस-डे

Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Christmas-Day celebrated with gaiety
क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर सिद्दीकपुर स्थित सेंट जॉन्स् स्कूल में सजाया गया प्रभु यीशु का घर। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार क्रिसमस डे पिछले दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक रूप से नहीं मनाया जा सका था। लेकिन इस बार क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को कुछ स्थानों पर सांता क्लॉज का रूप धारण कर बच्चों ने कार्यक्रम भी किया।
विज्ञापन

रात में सेंट पैट्रिक स्कूल में धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। परिसर में स्थित चैपल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रात 10 बजे से दो बजे तक विशेष पूजा और प्रार्थना प्रधान पादरी और उनके सहयोगी फादर ने संपन्न कराई। इस मौके पर नृत्य संगीत के साथ कर्णप्रिय कैरोल आया मसीहा की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। विशेष पूजन संपन्न होने के बाद प्रसाद, केक, काफी, मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। उधर, एएनसी डांस एकेडमी ओलंदगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सांता क्लॉज का रूप धारण कर मतदान करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अंकिता राज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने निर्वाचन साक्षरता क्लब और चुनाव पाठशाला के सभी सदस्यों से अपील की। संचालन सलमान शेख ने किया। इस मौके पर डा. अंजू कन्नौजिया, डा. श्वेता, डा. शैली, तसनीम फात्मा, रिचा गुप्ता, संगीता सेठ, सावन शर्मा, सूरज सेठ, शाकिर खान, आदित्य, चांद शे़ख आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed