{"_id":"6581daf922a21a37c202d104","slug":"children-are-taking-interest-in-studies-through-app-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-9803-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ऐप से पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ऐप से पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं बच्चे
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को बेहतर बनाने और गुणवत्ता सुधारने के लिए पहल शुरू हो गई। बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए विभिन्न ऐपों का सहारा लिया जा रहा है। शिक्षा विभाग बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है। इस दिशा में अब ऐप से एक पहल की जा रही है। कई माध्यमों से बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। शिक्षक का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई कराने के लिए कई ऐप डाउनलोड कराए गए हैं, ताकि बच्चे किसी भी विषय को अच्छे से समझ सकें। हर विषय की किताब के पाठ को क्यूआर कोड दिया होता है, जिसे स्कैन करते ही उत्तर और हर शब्द के अर्थ सामने आ जाते हैं। बच्चों को बेहतर तरीके से समझाने में ऐप काफी कारगर साबित हो रहे हैं।
दीक्षा ऐप में अंग्रेजी, हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ छात्र अपने लिए अध्ययन सामग्री भी जुटा रहे हैं। सभी स्कूलों में शिक्षकों को यह ऐप डाउनलोड करवाया गया है। शिक्षकों का कहना है कि इस ऐप से बच्चों को पढ़ाई कराना काफी सहज है। बच्चे भी ठीक से सीख ले रहे हैं। इस ऐप के माध्यम से कक्षा एक से 10 तक के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इस ऐप को शिक्षकों के साथ अभिभावक को भी डाउनलोड कर लेना चाहिए ताकि बच्चे घर पर भी पढ़ाई कर सकें।
दीक्षा ऐप को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। क्योंकि यह ऐप सरकार द्वारा संचालित है तो इसमें सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। डाउनलोड करते समय यह ध्यान दें कि दीक्षा ऐप एनसीईआरटी से रिलीज हो। ऐप रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास भाषा का चयन, ईमेल आईडी रजिस्टर, मोबाइल नंबर, वर्तमान ईमेल आईडी आदि होना चाहिए।
विज्ञापन
ऐप के पंजीकरण के लिए शिक्षकों के पास आईडी उपलब्ध है। आईडी लोड करने के बाद आपके मोबाइल स्क्रीन पर वेलकम टू दीक्षा ऐप आएगा। इसके बाद भाषा का चयन करना है। भाषा चुनने के बाद ऐप में विकल्प मिलेगा कि आप दीक्षा ऐप को किस रूप में प्रयोग करना चाहते हैं। यहां आपको तीन विकल्प मिलेंगे, पहला विद्यार्थी, दूसरा शिक्षक, तीसरा अन्य (इस विकल्प को अभिभावक चुन सकते हैं)। आप जिस भूमिका में हैं, उसका चयन करें। इसके बाद यहां पर आपको माध्यम चयन करना होगा, जिसमें तीन विकल्प होंगे। हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी माध्यम चयन के बाद आपको अपने राज्य का नाम डालना होगा। आपका पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा।
दीक्षा ऐप के अलावा और भी एक्टिविटी ऐप डाउनलोड किए गए हैं। उन ऐपों से क्लास में बच्चों को स्टडी और एक्टिविटीज करवाई जाती हैं। जैसे खेलकूद, योग, डांस आदि। इसके साथ ही कई अन्य जानकारियां भी दी जाती है। बच्चों को समझाने के लिए उचित चार्ट, मॉडल व दृश्य-श्रव्य सामग्रियों का प्रयोग किया गया है ताकि बच्चे सरल और आसान भाषा में वह टॉपिक समझ सकें। यह जितना महत्वपूर्ण छात्र-छात्राओं के लिए है, उससे अधिक महत्वपूर्ण शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए है।