फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child wounded in road accidents, four injured

सड़क हादसों में बालक की मौत, चार घायल

Sat, 27 Jul 2019 10:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Child wounded in road accidents, four injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि शिक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरखमलपुर गांव निवासी रामकेवल यादव का पुत्र निशान्त यादव (9) शुक्रवार की शाम घर के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला गांव निवासी वसीम अहमद (17) पुत्र मो. रशीद शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर पर बैठकर बाजार आ रहा था। गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास चलते ट्रैक्टर से उतरते समय असंतुलित होकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर मऊ जनपद के दोहरी घाट थाना क्षेत्र के निवासी अर्जुन (25) पुत्र मंदी राम कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर शाहगंज आ रहे थे। ताखा शिवपुर के पास असंतुलित होकर ट्रेन से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुगरडीह स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले सुजानगंज निवासी कृष्णदत्त मिश्र (60)ढाबे के सामने सड़क पार कर रहे थे । तभी मुंगराबादशाहपुर से जौनपुर की तरफ जा रही स्कार्पियो की चपेट मे आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती कराया गया जहां हालत गम्भीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास सुबह गाय को बचाने के चक्कर में धर्मापुर के निवासी शिक्षक रमाशंकर यादव (45) घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed