फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child dies due to snake bite, family accuses doctors of negligence

Jaunpur News: सर्पदंश से मासूम की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 20 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to snake bite, family accuses doctors of negligence
केराकत। क्षेत्र के छितौना गांव में सोमवार को सर्पदंश से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक अनिकेत विश्वकर्मा अपने पिता की सबसे छोटी संतान था व दो बहनों में इकलौता भाई था। वह एक निजी विद्यालय में एलकेजी का छात्र था और परिवार का दुलारा था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रविवार की रात करीब आठ बजे अनिकेत घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। पिता अजीत कुमार अनिकेत को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां इलाज तो शुरू हुआ, लेकिन परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक जीवन रक्षक इंजेक्शन बाहर की दुकान से लाने के लिए भेजे। अंतिम समय में हाथ खड़ा कर दिए। इस स्थिति में केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता अजीत कुमार ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते समुचित इलाज मिला होता तो उनके पुत्र की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

परिजन सुबह बच्चे को लेकर अस्पताल आए थे। उसकी हालत गंभीर थी। उपचार शुरू ही कराया गया तभी परिजन बच्चे को लेकर चले गए। एक घंटे बाद फिर बच्चे को लेकर आए तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। परिजनों के सारे आरोप निराधार हैं।- सतेंद्र कुमार भारती, ईएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed