फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child dies due to drowning in pond while playing

Jaunpur News: खेलते समय तालाब में डूबने से बालक की मौत

Sat, 27 Apr 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in pond while playing
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के भगमलपुर गांव स्थित तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालक की शुक्रवार को दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

भगमलपुर गांव निवासी गुड़िया पत्नी विनोद चौधरी अपने सात वर्षीय पुत्र जैकी के साथ मायके में रहती है। शुक्रवार की दोपहर में वह गांव के तालाब पर कपड़ा धुलने गई थी। इसी बीच उसका बेटा अन्य बच्चों के साथ तालाब के आस-पास खेलने लगा, कुछ समय बाद बाकी बच्चे घर चले गए। महिला काम के बाद खाली हुई तो उसका बेटा कहीं नजर नहीं आया। महिला ने आस-पास के लोगों को बुलाया। लोग इकट्ठा हुए और बच्चे की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बच्चा तालाब किनारे पानी में उतराया मिला। आनन-फानन में उसे पुरुष चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक खुटहन संजय वर्मा ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। घर वालों के विरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed