{"_id":"5d98e3458ebc3e93df42408e","slug":"child-dies-after-being-hit-by-bike-jaunpur-news-vns487626528","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्गा पूजा पंडाल मे भी मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के नोनारी गांव में नवरात्र पर दुर्गापूजा पंडाल सजाया गया है। इसी गांव निवासी विनोद सिंह का बेटा अंश सिंह(10) शुक्रवार की शाम आठ बजे दुर्गा पूजा देखने के लिए जा रहा था। वह जैसे ही जमालापुर बाबतपुर मार्ग को पार करने लगा उसी समय एक अज्ञात बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ-साथ किशोर को आनन-फानन में प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे । रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए । गांव में नवरात्र उत्सव की जगह मातम छा गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के तहरीर के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।