फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child died by current during kite loot in grip of electric wires in field jaunpur

पतंग लूटने गए बच्चों के साथ हादसा: खेत में लगे बिजली की तारों की चपेट में आए बच्चे, एक की मौत, दूसरा झुलसा

Mon, 02 Aug 2021 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Aug 2021 06:59 PM IST
सार

खेत में आसपास तार लगे हुए थे, जिनमें बिजली की करंट दौड़ रहा था। एक बच्चे की मौत हो गई, तो दूसरा झुलस गया। बच्चे खेत में पतंग लूटने के लिए गए थे।

विज्ञापन
Child died by current during kite loot in grip of electric wires in field jaunpur
विक्रम (फाइल फोटो) और रोती मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार की देर शाम खेत में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा झुलस गया है। दोनों खेत में गिरी पतंग को लूटने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि झुलसे बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छताईकलां गांव राम भुआल का सात वर्षीय पुत्र रोहन रविवार को बांकेलाल यादव की खेत में गिरी पतंग को लेने पहुंचा। जहां खेत में तार लगाए गए थे, जिनमें करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे की चीखपुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं, गांव निवासी साधू यादव का आठ वर्षीय पुत्र विक्रम भी शाम से ही लापता था। जिसकी तलाश में जुटे परिवार के लोगों को विक्रम का शव सोमवार की सुबह में बांकेलाल के खेत से कुछ दूर रघुराज सिंह के खेत में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृत बच्चा भी करंट से झुलसा बताया जाता है। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद बच्चे के शव को दूसरे स्थान पर रखकर छुपाने का प्रयास किया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि रविवार की रात ढाई बजे बच्चे के लापता होने की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार की सुबह उसका शव मिलने पर खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विद्युत चपेट में आने से युवक की मौत
बक्शा थाना क्षेत्र के तड़सरा गांव निवासी एक युवक की विद्युत चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर तड़सरा गांव निवासी अजीत बनवासी उर्फ टंटू(21)खेत में से जा रहे थे। बस्ती में खम्भे से गया केबिल कटकर खेत में गिरा था। उसी को ठीक करने अजीत खेत में से जा रहा था अचानक विद्युत केबिल से स्पर्श हो गया। विद्युत केबिल में उतरें करेंट से युवक की मौके पर मौत हो गई। जिसे देख गांव के ही राजेश बनवासी और गुड्डु यादव ने मौके पर पहुंचे। किसी तरह केबल को हटा कर युवक को उसके घर ले गए। लेकिन  तबतक युवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed