फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chief Secretary Durgashankar Mishra worship in Sheetla Chowkia Dham jaunpur

Jaunpur: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शीतला चौकिया धाम में टेका मत्था, विकास कार्यों का लिया जायजा

Sun, 29 Jan 2023 03:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 03:39 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र रविवार को जौनपुर पहुंचे। यहां करीब दो घंटे तक रहकर उन्होंने तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया। शीतला चौकिया धाम में हाजिरी लगाई और विधिवत दर्शन पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया

विज्ञापन
Chief Secretary Durgashankar Mishra worship in Sheetla Chowkia Dham jaunpur
जौनपुर में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रविवार को जौनपुर पहुंचे। यहां करीब दो घंटे तक रहकर उन्होंने तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया। शीतला चौकिया धाम में हाजिरी लगाई और विधिवत दर्शन पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया। मुख्य सचिव ने ऐतिहासिक शाही किला का भ्रमण भी किया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव के दौरे को लेकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूलते नजर आए। अंतिम समय तक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में अधिकारी कर्मचारी जुटे रहे।  लखनऊ से सीधे जौनपुर पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट में सभागार का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उसके बाद परियजोनाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए निकले। शहर में सीवर लाइन के काम को देख कहा कि जनता को परेशानी न हो इसलिए काम तेजी से काम कराएं। करंजाकला ब्लॉक के अभयचंद्र पट्टी पंचायत भवन का लोकार्पण किया। प्राथमिक विद्यालय परिसर में बन रहे डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chief Secretary Durgashankar Mishra worship in Sheetla Chowkia Dham jaunpur
शीतला चौकिया धाम में दुर्गा शंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

यहां उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में और तेजी से काम कराए जाएं। पर्यटन को लेकर कराए जा रहे काम का लाभ जिले को मिले इसके लिए भी संबंधित विभाग योजनाबद्ध तरीके से काम कराए।  अभयचंद्रपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के दिव्यांग छात्र शिवम कन्नौजिया ने जब 37 का पहाड़ा सुनाया तो मुख्य सचिव ने एक हजार रुपये का इनाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed