फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chief Minister's mass wedding will be memorable in Badlapur Mahotsav

Jaunpur News: बदलापुर महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह होगा यादगार

Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass wedding will be memorable in Badlapur Mahotsav
विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा है कि सात, आठ व नौ नवंबर को सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में बदलापुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहले दिन सात नंवबर को परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 501 जोड़ी शादी का एक-एक पल यादगार होगा। यह बातें उन्होंने रविवार का पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

बताया कि वर-वधू को आशीर्वाद संत राजकुमार दास (महंथ अयोध्या) अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक बापू चिन्मयानंद महराज, स्वामी श्री श्री तुलसी महराज (वृन्दावन), अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महराज (गौरी गंज अमेठी) देंगे। पांच बजे से दस बजे तक आयोजित सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री खेलकूद गिरीश चंद्र यादव, उर्जा राज्यमंत्री सतीश शर्मा होंगे। बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त यूसुफ खान राजस्थान अलवर, राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुति, राई लोका नृत्य, फरवाही लोक नृत्य, जनपद के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

आठ नवंबर को सांस्कृतिक संध्या के अतिथि स्वास्थ्य राज्य मंत्री मनकेश्वर सिंह, सिंचाई राज्य मंत्री रामकेश निषाद, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद बीपी सरोज, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू आदि लोग होंगे। सुबह 11 से पांच बजे तक केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व पेंटिंग व खेल प्रतियोगिता होगी। नौ नवंबर को समापन के दिन मुख्य अतिथि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता, पूर्व सांसद केपी सिंह होंगे। समापन बालीवुड सिंगर विनोद राठौर, भोजपुरी सुपर स्टार अरविंद अकेला, भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव, भोजपुरी स्टार दीपक सुहाना, मयूर नृत्य एवं फूलों की होली जैसे कार्यक्रम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed