फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chief Minister inaugurates ANM Training Center which has been closed for a long time

मुख्यमंत्री ने किया लंबे समय से बंद पड़े एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन

Thu, 11 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurates ANM Training Center which has been closed for a long time
लंबे समय से बंद पड़े एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर प्रशिक्षुओं से उनकी समस्याओं को जाना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।करंजाकला स्थित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना 33 वर्ष पूर्व हुई थी। 2008 तक यहां पर एएनएम के लिए प्रशिक्षण भी मिलता रहा। प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तर से प्रतिभागियों के नाम का चयन होता था और प्रतिवर्ष 50 लोगों को दो वर्ष तक के लिए प्रशिक्षण मिलता था। 2008 के बाद से प्रशिक्षुओं का चयन होना बंद हो गया और तब से इस केन्द्र पर प्रशिक्षण नहीं हो रहा था। उसका भवन भी जर्जर हो गया था। शासन ने उस भवन की मरम्मत कराई। वहां पर बिजली और इंटरनेट की सुविधा तथा एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था कराई। 13 वर्षों बाद यहां पर फिर से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शासन की तरफ से 50 प्रशिक्षुओं का चयन कर उसकी सूची प्रशिक्षण केन्द्र को भेज दी गई है जिसमें से 46 ने अपना एडमिशन करा लिया है। प्रशिक्षुओं का चयन राज्य निदेशालय से होता है। प्रशिक्षण की अवधि दो वर्ष होती है और उन्हें यह प्रशिक्षण नि:शुल्क मिलेगा। प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। प्रशिक्षण केन्द्र पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने नव प्रशिक्षुओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और अच्छे से प्रशिक्षण लेकर आमजन की सेवा के लिए मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा लक्ष्मी सिंह, एसीएमओ डा. राजीव कुमार, डा संतोष जायसवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed