फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chief constable's condition worsened, died while being taken to BHU

Jaunpur News: मुख्य आरक्षी की हालत बिगड़ी, बीएचयू ले जाते समय मौत

Thu, 17 Aug 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chief constable's condition worsened, died while being taken to BHU
क्षेत्र के बीबीगंज पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी की की तबीयत मंगलवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बीएचयू ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वह बलिया जिले के नगवा थाना क्षेत्र के दुबहर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

बीबीगंज चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी रामचंद्र यादव (55) पुत्र स्व. रामदास यादव की मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बीएचयू जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रामचंद्र 1990 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मुख्य आरक्षी की हालत अचानक खराब हो गई थी। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed