{"_id":"6111720d8ebc3e7b953edd3c","slug":"check-dam-built-on-gomti-broken-water-level-raised-by-one-and-a-half-feet-jaunpur-news-vns60522773","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती पर बना चेकडैम टूटा, डेढ़ फीट बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती पर बना चेकडैम टूटा, डेढ़ फीट बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
गोमती नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर क्षेत्र के कई गांवों में संकट गहराने लगा है। रपटा पुल बह जाने के बाद 20 गांवों का सीधा संपर्क टूट गया है। वहीं, अमर उजाला में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम और तहसीलदार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। रविवार की रात पानी का दबाव बढ़ने से भितरी में बना चेकडैम टूट गया है। जबकि डेढ़ फीट जलस्तर बढ़ने की बात सामने आ रही है।
प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि जल संचयन हेतु लगभग तीन सौ मीटर लंबा चेकडैम बनाया गया था जिसके तीन किलोमीटर भू-भाग पर जल का संरक्षण होता रहा है। इससे आस-पास के गांव लाभान्वित होते रहे थे। उधर उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश पाठक ने सरोज बड़ेवर, महादेवा, गोबरा, मसौढ़ा, बेहड़ा, चकरारेत नरहन, भितरी, हौदवा, ढाबे, सैदखानपुर, गोपालपुर और डोभी ब्लाक के गोमती के तटीय गांवों में निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। एसडीए ने सरोज बड़ेवर गांव में डूबे रपटा पुल का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों की मांग पर नाव के संचालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कानूनगो शेष नाथ यादव ,लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधान दिग्विजय यादव ,पूर्व प्रधान जयसिंह यादव, ,नरहन के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार यादव, नाथे निषाद, महेन्द्र यादव, अच्छेलाल निषाद, उनीष यादव, नाटे यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं, तहसीलदार राम सुधार ने भी डोभी क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
प्रभावित क्षेत्रों में लेखपाल करेंगे कैंप
केराकत। एसडीएम ने कहा कि लेखापाल व कानूनगो को प्रभावित गांवों में कैं प करने का आदेश दिया जा चुका है। साथ ही स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। गोमती नदी के दक्षिणांचल स्थित सरोज बड़ेवर के ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोटेदार को दक्षिणांचल स्थित सरोज बड़ेवर के ग्रामीणों में अनाज वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।