फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chavanni's last rites were performed at Ramghat amid police vigil.

Jaunpur News: पुलिस चौकसी के बीच रामघाट पर किया गया चवन्नी का अंतिम संस्कार

Thu, 04 Jul 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chavanni's last rites were performed at Ramghat amid police vigil.
बदलापुर के शाहपुर गोशाला के पास मंगलवार की सुबह में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के ईनामियां बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी को मार गिराया गया था। दिनभर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को उसके बड़े भाई ने रामघाट पर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी सुमित पर यूपी, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह बिहार के शहाबुद्दीन गैंग का मुख्य शूटर भी था। जौनपुर के सिंगरामऊ थाना में मार्च 2024 को मोनू ने अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग करके रंगदारी मांगी थी। तब से जौनपुर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को इसकी तलाश थी। इसके लिए लंबे समय से एसटीएफ, स्वाट, पुलिस की टीम काम कर रही थी। मुठभेड़ के बाद जौनपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम पचहटिया में कराया गया। जहां पहुंचे उसके बड़े भाई अमित सिंह को शव सौंपा गया। भाई के साथ सात-आठ की संख्या में और भी लोग आए थे। शव को पोस्टमार्टम हाउस से लोग पचहटिया स्थित रामघाट पर ले गए। जहां शाम सात बजे बड़े भाई अमित सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और किसी बड़े अपराधी के शामिल होने पर नजर रखी गई। तीन-चार घंटे तक चिता जलने के बाद सारे क्रिया कर्म होने पर परिजन और पुलिस कर्मी रवाना हुए। वहीं पुलिस की तरफ से मुठभेड़ के दौरान फरार दो साथियों की तलाश भी की जा रही है। इसके लिए मोनू चवन्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

..........................................
वर्जन ...
एक लाख के ईनामियां मोनू चवन्नी का मुठभेड़ के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। फिर शव को उसके बड़े भाई को सौंप दिया गया। उसको मऊ न ले जाकर परिजनों ने रामघाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। मोनू चवन्नी के अन्य साथियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed