फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chatting sticks in land dispute, 12 injured

जमीन विवाद में चटकी लाठियां, 12 घायल

Wed, 08 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chatting sticks in land dispute, 12 injured
मछलीशहर। मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में मंगलवार की रात जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी गंगासागर पांडेय व मातादीन पांडेय के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में मंगलवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष से गंगासागर पांडेय (60), सुरेश (50), राजेंद्र (45), अनिल (30), सुनील (32) व गोपाल पांडेय (23) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मातादीन पांडेय (70), नीरज (35), धीरज (31), अमरधर (30), संदीप (28) और सूरज पांडेय (20) को चोट आई। घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंगासागर, सुनील, धीरज और अमरधर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की तहरीर के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed