{"_id":"68627fdef7270ffcfd0964ab","slug":"chaotic-elements-broke-the-statue-of-baba-saheb-villagers-were-angry-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस मौके पर पहुंची
Mon, 30 Jun 2025 05:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:47 PM IST
सार
अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अमले ने फिलहाल मरम्मत कराने का काम किया।
विज्ञापन
गांव में तनाव के बीच प्रशासनिक अमला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शाहगंज में सोमवार सुबह ताखा पूरब स्थित अम्बेडकर बस्ती में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्रतिमा बगैर प्रशासनिक अनुमति के लगाई गई थी, लेकिन गांव के लोग इसे आस्था और सम्मान के प्रतीक के रूप में देखते थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधानपति मनोज पासवान ने बताया कि मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसको प्रशासन द्वारा दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान का कहना है कि क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन