{"_id":"67d720ae0925970a3c0d5534","slug":"change-in-weather-drizzle-affects-farmers-income-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-131211-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बदला मौसम, बूंदाबांदी से किसानों की पेसानी पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बदला मौसम, बूंदाबांदी से किसानों की पेसानी पर बल
विज्ञापन
जौनपुर। गेहूं समेत दलहन तिलहन की फसल लगभग पक गए है। ऐसे में रविवार को भोर में अचानक मौसम का रुख बदल गया। बादलों के गरज तड़क के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे किसान चिंतिंत हो गए हैं। उनका कहना कि यदि इस समय बारिश हुई तो सबसे अधिक नुकसान सरसों, चना, मटर, अरहर खेती पर पड़ेगा। किसानों ने सरसों, मटर, चना की फसलों की कटाई शुरू कर दी है। अब मड़ाई में जुटे हैं। एक सप्ताह में गेहूं की फसल की भी कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में अचानक मौसम का रूख बदलने व हल्की बूंदाबांदी होने से किसान परेशान हो गए हैं। घनश्यामपुर निवासी किसान भोलानाथ यादव, कुशहां निवासी जितेश दुबे, जफराबाद निवासी उमाशंकर सिंह ने बताया है कि इस समय अगर बारिश तेज हुई तो दलहन तिलहन के फसलों के साथ गेहूं की भी फसल नुकसान होने की संभावना है। गेहूं की फसल गिर गई तो पैदावार में कमी आने की संभावना रहेगी। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया है कि कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई है इससे फसलों का नुकसान नहीं है। तेज बारिश होगी तो दलहन तिलहन समेत सभी फसलों के लिए नुकसान देय साबित होगा। इस संबंध में राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि सिर्फ रविवार को ही बूंदाबांदी का असार था। सोमवार से मौसम साफ रहेगा। हवा की गति बढ़ेगा।
बीते एक सप्ताह में ऐसे बदला तापमान
तारीख - न्यूनतम - अधिकतम
8 मार्च - 14 - 27
9 मार्च - 14 - 30
10 मार्च - 18 - 30
11 मार्च - 17 - 32
12 मार्च - 18 - 34
13 मार्च - 20 - 34
14 मार्च - 19 - 34
15 मार्च - 19 - 34
16 मार्च - 22 - 36
पांच सालों में सबसे गर्म दिन रहा 16 मार्च
जौनपुर। जिले में बीते पांच सालों में तापमान की आंकड़ों पर गौर किया जाए जाए तो 16 मार्च 2025 को सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्यिस दर्ज की गई है। जबकि 16 मार्च 2024 को अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री, 16 मार्च 2023 को अधिकतम 33 डिग्री न्यूनतम 19 डिग्री, 16 मार्च 2022 को अधिकतम 33 डिग्री न्यूनतम 14 डिग्री, 16 मार्च 2021 को अधिकतम 33 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री, 16 मार्च 2020 में अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्यिस दर्ज की गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि पांच सालों में मार्च माह में सबसे गर्म दिन 16 मार्च 2025 को रहा है। सिर्फ रविवार को ही बूंदाबांदी का असार था। सोमवार से मौसम साफ रहेगा। हवा की गति बढ़ेगी।