फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chandan Sonkar did not stay at his house for much time

अपने घर पर ज्यादा समय नहीं रहता था चंदन सोनकर

Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chandan Sonkar did not stay at his house for much time
गौराबादशाहपुर थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए अभियुक्त चंदन सोनकर की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम, 6 से अधिक थाने और तीन से अधिक पुलिस चौकी की टीमें उसके धर-पकड़ में लगी हुई हैं। इतना ही नहीं, सीओ केराकत सहित अन्य उच्चाधिकारी भी मामले की मानीटरिंग कर रहे हैं। हालांकि अब तक की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि है कि चंदन अपने घर पर ज्यादा नहीं रहता था। पुलिस आरोपी के संपर्क में रहने वालों को थाने में ले जाकर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

चंदन सोनकर की गिरफ्तारी के लिए जिले के अलावा केराकत सर्किल की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस एक सभासद सहित 10-15 लोगों को जगह-जगह से उठाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इनमें सभासद सहित कई लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ भी दी है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि चंदन सोनकर सुख्खीपुर शकरमंडी का निवासी है, जिसके पिता फेरी आदि लगाकर परिवार चलाते हैं। वह घर पर कम ही समय रहता था। यदि वह घर जाता था तो चाचा के घर ज्यादा रहता था। वह चौकियां स्थित चौकीपुर भी काफी आता-जाता था। जबकि कटघरा इलाके में भी इसके पहले काफी आता-जाता था। घटना के बाद पुलिस ने उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला है, जिसके मुताबिक वह दो बार चोरी के भी मामले पकड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं, इसके पहले वह एक मामले में जमानतदार भी बताया जा रहा है। चंदन सोनकर की दोस्ती कई आढ़तियों से भी थी, जिनसे भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। साथ ही अब उसके अन्य सगे-संबंधितों पर भी निगरानी रख रही है। इसके लिए कई संदिग्ध मोबाइल नंबरर्स को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। दूसरी ओर गौराबादशाहपुर थाने में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं, इस संबंध में सीओ केराकत शुभम तोडी ने का कहना है कि हमारी कई टीमें लगी हुई हैं। हम खुलासे के काफी करीब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed