फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chakka Jam on the second day of search of village head

ग्राम प्रधान की तलाश के दूसरे दिन भी चक्का जाम

Tue, 16 Jan 2018 12:36 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 16 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chakka Jam on the second day of search of village head
चक्का जाम
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के ग्राम प्रधान चंद्रपाल बिंद की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मछलीशहर में सुजानगंज पड़ाव के पास हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर घंटेभर बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। ग्राम प्रधान के भाई की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। लगातार तीन दिन तक नहर में हुई खोजबीन के बाद भी ग्राम प्रधान का कहीं पता न चलने पर पुलिस भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंद्रपाल बिंद की कार शनिवार की देर शाम अढ़नपुर गांव के निकट नहर में गिर पड़ी थी। पुलिस ने रात में जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाल लिया लेकिन ग्राम प्रधान का पता नहीं चल सका। पुलिस और लोगों को भी शक था कि ग्राम प्रधान पानी में बह गए होंगे। तीन दिनों तक पुलिस ने घटना स्थल से लेकर दस किलोमीटर आगे तक कई जगह जाल डलवाकर खोजबीन की लेकिन ग्राम प्रधान का पता नहीं चला। ग्राम प्रधान की तलाश लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मछलीशहर में सुजानगंज पड़ाव के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम स्थल पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद और पहुंचे एसडीएम विमल कुमार दुबे पहुंचे और खोजने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने ग्राम प्रधान के भाई गणेश कुमार बिंद की तहरीर पर पराहित गांव निवासी संतराम यादव व सभाजीत यादव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। नहर का पानी हेड से बंद कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। एसडीएम के आश्वासन पर घंटेभर बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
सुजानगंज/मछलीशहर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा रामनगर के गायब प्रधान की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को सुजानगंज ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। कोतवाली पहुंचकर भी प्रधानों ने हल्ला मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में जुटे प्रधानों ने चेतावनी दी कि अगर साथी की बरामदगी नहीं होती है तो प्रधान संघ सड़क पर उतरेगा। ग्राम प्रधानों ने मछलीशहर कोतवाली पहुंचकर भी हो हल्ला मचाया। इस दौरान दिनेश मिश्र, संतोष सिंह पिंटू पांडेय, पिंटू शुक्ल, संतोष द्विवेदी ,रविंद्र यादव, साधु यादव, रज्जन मिश्र सीहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे। कोतवाल सिद्धार्थ मिश्र ने कहा कि प्रधान का पता लगाने के लिए पुलिस की कईँ टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द से जल्द बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed