फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chacha Nehru's birth anniversary celebrated with enthusiasm by children

उत्साह के साथ बच्चों ने मनाई चाचा नेहरू की जयंती

Sun, 15 Nov 2015 12:24 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 15 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru's birth anniversary celebrated with enthusiasm by children
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। विद्यालयों में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गोष्ठी कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में पं. नेहरू की जयंती मनाई गई। पूर्व सांसद कमला सिंह ने कहा कि नेहरू का पंचशील  सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में डा. देवेश उपाध्याय, देवेंद्र मिश्र, साजिद हमीद, छोटे लाल यादव, डा. राकेश उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, डा. राकेश उपाध्याय, शीतला प्रसाद पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फरिदा बानो अंसारी की अध्यक्षता में  श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रेशमा बानो, अजहरी बानो, नाहिद परविन आदि मौजूद थीं।

बीरजा इंटर कालेज में नेहरू की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में सुनीता, विकास यादव आदि मौजूद थे। कमला नेहरू इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता हुई।

सीनियर वर्ग में अमन को पहला, देवांश को दूसरा और शिवांगी को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में प्रियांशी को पहला, विशाल को दूसरा और अनन्या को तीसरा स्थान मिला।

 कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह के आवास पर आयोजित  कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता यतिंद्र नाथ त्रिपाठी, लालजीत चौहान, आनंद मिश्र, रत्नाकर सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, सुरेंद्र त्रिपाठी, सुरेश मिश्र, हंशराज भारती ने पंडित नेहरू के

चित्र पर पुष्प अर्पित किया। हरिहर सिंह पब्लिक  स्कूल में प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नेहरू जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सरोज सिंह, छाया सिंह, नेहा सिंह, संध्या उपाध्याय, रेखा सिंह, कुसुम पांडेय आदि मौजूद थी।

आरएन टैगोर स्कूल में डा. पीके सिंह की अध्यक्षता में पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई। शहर कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष नेयाज ताहिर शेखू की अध्यक्षता में नेहरू की जयंती मनाई गई। याकूब, नदीम, अशोक बैंकर, ज्ञान प्रकाश, बब्बी

खा ने श्रद्धांजलि दी। तिलक कांन्वेट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। श्री प्रकाश सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मियांपुर मोहल्ले में गोष्ठी हुई। उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। एसएस पब्लिक स्कूल में पंडित नेहरू की


 जयंती पर प्रबंधक विश्वकोष सिंह की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक की अध्यक्षता में बाल दिवस पर संगोष्ठी हुई। उपस्थित लोगों ने जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed