फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Certificates distributed to 734 beneficiaries of Chief Minister's residence

मुख्यमंत्री आवास के 734 लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to 734 beneficiaries of Chief Minister's residence
जौनपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बृहस्पतिवार को 734 लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। निगरानी के लिए सात जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी को तीन-तीन ब्लाक आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

करंजाकला ब्लाक सभागार में 32 लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 44 हजार रुपये भेजने का कार्य शुरू हो गया है। जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में रुपये भेज दिए गए हैं, उन्हें अब स्वीकृत पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनिल यादव मम्मन ने कहा कि अगर किसी अपात्र को लाभ दिया गया तो मुकदमा भी दर्ज होगा और रिकवरी होगी। कहा कि गरीब परिवारों को आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध होने पर उनके जीवन स्तर में काफी सुधार आएगा। एडीओ पंचायत रमेश चंद्र यादव ने कहा कि आवासीय योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। 90 दिन की मजदूरी 19170 रुपये भी दी जाएगी। उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिऐ 12 हजार दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, जितेंद्र दुबे, तारिक, अभिषेक, नीतू साहू सोनी आदि लोग उपस्थित रहे। उधर, निगोह क्षेत्र के बरसठी विकास खंड सभागार में मुख्यमंत्री आवास के 18 लाभार्थियों को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया। कहा कि जल्द आवास पूर्ण करें। डीपीआरओ ने मौजूद प्रधान सचिव और आवास के लाभार्थियों से कहा कि मुख्यमंत्री आवास वर्ष 21-22 में 18 लोगों का स्वीकृति हुआ है धनराशि अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करे। बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सभी पात्र के खाते में सीधे पैसा जाएगा किसी बिचौलिए की चक्कर में न पड़े, इसलिए सरकार आपके खाते में पैसा भेज रही है। सचिव आवास की निगरानी करते रहे। लाभार्थी असवा गांव के राजेश, अवधेश, मीरा देवी, भगेरी के बड़े लाल, विजयगिर की सरिता और अनारा, दताव की प्रभावती, दीनापुर की पिंटू रत्ना देवी लाली, कटवार की शांति सुषमा शिवकुमार और बिंदु, पौहा के पांचू, सहादतपुर के रामसिंगार, मीना पांडेय और सरावा के बऊ प्रमाणपत्र पाकर खुशी से झूम उठे। इसी तरह अन्य ब्लाकों में भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed