{"_id":"56e86c854f1c1b37478b46c4","slug":"center-will-be-packed-with-code-copies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर कोड के साथ पैक की जाएंगी कापियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर कोड के साथ पैक की जाएंगी कापियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
कापियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान कापियां सेंटर कोड के साथ पैक की जाएगी। हर रोज परीक्षा के समाप्ति के बाद 75-75 कापियों के पैकेट बनाने का निर्देश जारी किया गया है। उधर, परीक्षा संचालन समिति ने सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है।
परीक्षा केंद्रों को जारी निर्देश में कहा गया है कि हर दिन परीक्षा खत्म होने के बाद कापियों का बंडल बनाकर उसी तिथि में नोडल केंद्र पर जमा कराएगा।सभी बंडलों में अनुक्रमांक के हिसाब से कापियां रखी जाएगी। हर बंडल में 300-300 कापियां होगी। एक बंडल में चार पैकेट अनुक्रमांक के हिसाब से रखे जाएंगे। जिसमें पी-6 के साथ केंद्राध्यक्ष के हस्ताक्षर और कालेज को कोड बंडल पर अंकित होगा।
परीक्षा खत्म होने के तीन दिन के भीतर पी-7 और पी-4 विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग को उपलब्ध कराना है। कापी के सभी बंडलों पर परीक्षा संबंधित सभी डिटेल जरूर अंकित किए जाएं। वैकल्पिक विषय की परीक्षा के पैकेट पर कैच संख्या भी अंकित किया जाएगा। जिन परीक्षा केंद्रों पर एक से अधिक कालेजों के छात्र परीक्षा देंगे उन्हें परीक्षा हाल में मिलाकर बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
किसी भी कालेज के छात्र अलग-अलग नहीं बैठाएं जाएंगे। यदि कोई भी पर केंद्र इस तरह गलती करता है उसके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा अधीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि परीक्षा नियमों का अनुपालन कराने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।