फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBSE: Shubham got 98.2 percent marks in 10th and Darshdeep got 97.2 percent marks in 12th.

सीबीएसई:10वीं में शुभम को 98.2 प्रतिशत तो 12वीं में दर्शदीप को 97.2 प्रतिशत अंक

Tue, 14 May 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Shubham got 98.2 percent marks in 10th and Darshdeep got 97.2 percent marks in 12th.
जौनपुर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हुआ। 10वीं में एबीएस स्कूल महराजगंज के शुभम गुप्ता को 98.2 प्रतिशत और सैंट पैट्रिक्स स्कूल की शकीना गजनफर को संयुक्त रूप से 98.2 प्रतिशत अंक मिला। 12वीं में सैंट पैट्रिक्स स्कूल के दर्शदीप कौर 97.2 प्रतिशत अंक मिला। जबकि डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा के श्रवण कुमार 97 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सोमवार को रिजल्ट जारी होने पर जिले में स्थान बनाने वाले छात्रों के घरों में खुशी का माहौल रहा। विद्यालयों में स्वागत कर छात्रों को सम्मानित किया गया। रिजल्ट को लेकर स्कूलों में सुबह से ही तैयारी चल रही है। दोपहर में रिजल्ट घोषित होने के बाद बेहतर अंक मिलने पर छात्र खुशी से झूम उठे। 10वीं में छात्रों और 12वीं में छात्राओं का दबदबा रहा। जिले में संचालित 94 स्कूलों में हर किसी की नजर 10वीं और 12वीं की रिजल्ट पर टिकी रही। रिजल्ट में ग्रामीण इलाके के स्कूल भी पीछे नहीं रहे। परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले छात्र अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। स्कूल संचालकों ने भी छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। छात्र भी सुबह से रिजल्ट को लेकर काफी दबाव में रहे। एक दूसरे रिजल्ट को लेकर आपस में चर्चा करते रहे। रिजल्ट घोषित होने के बाद अब स्नातक कक्षाओं में दाखिला को लेकर जंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed