{"_id":"67ae33b5cc156c1269056dfe","slug":"cbse-10th-and-12th-exams-from-february-15-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-129672-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। सीबीएसई कक्षा 10 वीं और 12 वीं दोनों की ही परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए गाइड लाइंस जारी कर दिया है। 10 बजे के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बोर्ड ने परीक्षा के लिए जिले में 20 केंद्र बनाया हैं। परीक्षा में करीब 17600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 9800 और इंटर में 7800 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड विद्यालयों को निर्देश दिया है कि परीक्षा से पहले सीसी कैमरे की जांच कर उसे ठीक करा लें। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा हाल में छात्रों को आधे घंट पहले प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा की निगरानी के लिए 10 कमरों पर एक कैमरा मैन की ड्यूटी लगाई जाएगी। कमरे चाहे छोटे हों या बड़े हर कमरे में 24 छात्रों को बैठाने के लिए सिटिंग की जा रही है। छात्रों को प्रवेश पत्र भी मिलना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है। छात्र अपनी तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। सीबीएसई बोर्ड की जिला कोआर्डिनेटर डाॅ. रुचि शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापक तैयारी में पूरा करने में जुटे हैं। बोर्ड ने गाइड लाइन जारी कर दिया है।