{"_id":"6824e8ada8eac8a30e0b224c","slug":"cattle-smuggler-arrested-in-encounter-meat-recovered-jaunpur-news-c-193-1-va11001-134290-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में मुठभेड़: पुलिस ने बदमाश को दाैड़ाकर मारी गोली, मांस की करता था तस्करी; तमंचा-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में मुठभेड़: पुलिस ने बदमाश को दाैड़ाकर मारी गोली, मांस की करता था तस्करी; तमंचा-कारतूस बरामद
Thu, 15 May 2025 12:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:32 AM IST
सार
Encounter News: जौनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक्शन ले लिया। देर रात उसे जमदानीपुर गांव के समीप नहर पुलिया से मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाता घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Encounter: जौनपुर के जमदानीपुर गांव के समीप नहर पुलिया पर बीती रात मुठभेड़ में एक मवेशी तस्कर गिरफ्तार हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से तमंचा, मांस और बाइक बरामद की है। तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से मांस लेकर गुजरने वाला है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम भरौली-दीदारगंज मार्ग स्थित जमदानीपुर गांव के पास घात लगाकर बैठ गई। कुछ देर बाद बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया, जिसे रोकने की कोशिश की गई तो युवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में युवक की पहचान सादाब पुत्र फरहान, निवासी भरौली, थाना सबरहद के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और मांस बरामद किया है।
विज्ञापन
घायल को तत्काल सीएचसी शाहगंज ले जाया गया, वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों और नेटवर्क की जांच की जा रही है।