फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cash and jewelery burnt due to fire in house

Jaunpur News: मकान में आग लगने से नकदी व जेवरात जले

Tue, 12 Nov 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery burnt due to fire in house
बडौना गांव निवासी एक महिला के घर मे आग लगने से नकदी और जेवरात समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे बाद आग पर पाया काबू। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बड़ौना गांव निवासी सुक्खू की पुत्री फूला देवी अपने मायके में रहती है। सोमवार की रात तकरीबन सात बजे घर में दीया जलाकर शौच के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान अचानक दीया गिरने से मकान में आग लग गई। जब तक गांव के लोग समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्राम प्रधान राम प्रकाश और ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक मकान में रखा तीन हजार नकदी और जेवरात समेत गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed