फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered against Bhadeethi, 57 nominated and 20 unknown

छावनी में तब्दील हुआ भदेठी, 57 नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 10 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Bhadeethi, 57 nominated and 20 unknown
भदेठी गांव में पीड़ित ग्रामीणों से जानकारी लेते कमिश्नर दीपक अग्रवाल व आईजी जोन विजय सिंह मीना। - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में आम तोड़ने और पशु चराने को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद हुए उपद्रव में पुलिस ने 57 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में दूसरे दिन बुधवार को भी तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीना ने गांव जाकर हालात का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को आम तोड़ने को लेकर दोनों समुदायों के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। बाद में इसी मामले में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष की बस्ती में पहुंचे। हवाई फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी की। तीन कच्चे मकान और 20 झोपड़ियों को जला दिया। आगजनी में एक भैंस और तीन बकरियां जल गईं। छह बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आग में सिलिंडर विस्फोट भी हो गया। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया।
विज्ञापन

रात में ही सरायख्वाजा, खेतासराय, शहर कोतवाली सहित पांच थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई। देर रात डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने बेघर हुए परिवारों को राशन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए रात में ही टीम गठित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 57 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, आगजनी, माहौल बिगाड़ने और क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। रात भर आरोपियों की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देती रही। तनाव को देखते हुए गांव में दो प्लाटून पीएसी बुला ली गई। बुधवार को दोपहर में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और आईजी विजय सिंह मीना भी गांव पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना। ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। अफसरों ने उपद्रव में शामिल लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई के भी निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि विवाद दिन में भी हुआ था। दोनों गुटों ने समझौता कर लिया। बाद में कुछ लोगों के बहकाने पर एक पक्ष ने रात में दूसरे पक्ष की बस्ती में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। सभी को चिह्नित किया जा रहा है। हालात नियंत्रण में हैं। अब तक 35 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है।
खराब राशन देने पर भड़के
करंजाकला। भदेठी गांव में मंगलवार आगजनी के बाद बेघर हुए लोगों के लिए चावल, आटा, दाल आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई, मगर उसकी गुणवत्ता काफी खराब थी। ग्रामीणों ने उसे लेने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आटा, चावल में कीड़े थे। जानवरों के खाने लायक भी राशन नहीं था। विरोध के बाद दोबारा राशन मंगाकर वितरित किया गया। बीडीओ वीर भानु सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। बीडीओ ने बताया कि चार परिवारों के पास सिर्फ झोपड़ी ही थी। उनकी सूची तैयार कर ली गई है। उन्हें पक्का आवास मुहैया कराया जाएगा।

खौफ से दूल्हा नहीं लौटा घर, ससुराल में ही रुका
करंजाकला। भदेठी गांव में मंगलवार को मेवालाल की पुत्र सुरेंद्र की शादी थी। बरात पास के ही बरेजी गांव में गई थी। बरात में द्वारपूजा की रस्म चल रही थी, तभी गांव में उपद्रव किए जाने की खबर पहुंच गई। सूचना मिलते ही बरात में हड़कंप मच गया। आधे से अधिक बराती गांव लौटे आए। यहां पहुंचे तो काफी कुछ नुकसान हो चुका था। गांव में फोर्स डटी हुई थी। दूल्हे के घर में भी तोड़फोड़ की गई थी। दरवाजे के बाहर लगे टेंट उखाड़ दिए गए थे। कुर्सियां तोड़ दी गई। गांव के इस हालात की खबर मिलते ही परिवार के लोग सहम गए। शादी के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हुई। दूल्हे को भी ससुराल में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed