फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case on woman who filed false case

झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पर केस

Mon, 06 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case on woman who filed false case
झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पर मुकदमा
विज्ञापन

हत्या के मुकदमे में सुलह के लिए गढ़ी थी दुष्कर्म की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सुरेरी थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला अपने पति की हत्या के मामले में आरोपी है। मुकदमे में सुुलह के लिए दबाव बनाने के लिए उसने दुष्कर्म की कहानी गढ़ ली और अपने जेठ राजेश बहादुर सिंह उर्फ गांधी सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

महिला ने तहरीर में कहा था कि राजेश सिंह अपने साथी के साथ उसके घर आए और गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर राजेश सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सुरेरी श्याम दास वर्मा ने विवेचना के दौरान पाया कि महिला ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पति की हत्या उसके ससुराल प्रतापगढ़ में की गई थी। महिला के जेठ राजेश सिंह ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अपनी भयोहू और उसके भाई राजू सिंह व अन्य के खिलाफ पट्टी प्रतापगढ़ थाने में केस दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में बचने के लिए महिला ने अपने जेठ राजेश बहादुर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोपी महिला के खिलाफ धारा 195 के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेरी श्याम दास वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी महिला घर से फरार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed