फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case on six including constable in assault and firing case

मारपीट और फायरिंग मामले में सिपाही सहित छह पर केस

Tue, 01 Nov 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case on six including constable in assault and firing case
शाहगंज। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार की रात घर पर चढ़कर महिलाओं और बच्चों से मारपीट करने और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक सिपाही सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शेखवलिया गांव निवासी ओझा फिरत राम झाड़-फूंक के लिए बुधवार को रसूलपुर गांव निवासी राम लगन यादव के घर पहुंचा था। झाड़-फूंक के दौरान मामूली बात को लेकर रामलगन व उसके परिवार वालों से कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद के बाद ओझा वहां से चला गया और रात करीब एक बजे स्कार्पियो सवार आधा दर्जन लोग राम लखन के घर पहुंचे और घर पर मौजूद महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट, तोड़फोड़, गालीगलौज की। आरोप है कि इस दौरान साथ आए मनबढ़ों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में राम लखन की पुत्री की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अयोध्या जनपद में तैनात सिपाही दुर्गा प्रसाद, फिरत राम, जगराम, संदीप निवासी रसूलपुर व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed