फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case on nine including Lekhpal, Secretary in case of forgery

Jaunpur News: जालसाजी के मामले में लेखपाल, सचिव सहित नौ पर केस

Sat, 18 Mar 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case on nine including Lekhpal, Secretary in case of forgery
बदलापुर। मृत व्यक्ति की पत्नी बनकर फर्जीवाड़ा करने और जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने के मामले में पुलिस ने लेखपाल, पंचायत सचिव सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामनगर थाना खुटहन निवासी जमुना ने तहरीर देकर लेखपाल तथा पंचायत सचिव सहित 9 लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि ग्राम रामनगर थाना खुटहन निवासी लक्ष्मी शंकर गुप्ता की पत्नी प्रमिला देवी के दो पुत्र पंकज कुमार गुप्ता व अमित कुमार गुप्ता हैं। पुत्री डाली जिसका विवाह हो चुका है। लक्ष्मी शंकर गुप्ता की मृत्यु 2012 तथा उनकी पत्नी की मृत्यु 2010 में हो चुकी है। दोनों की मृत्यु के बाद उनके चल, अचल संपत्ति के मालिक उनके उत्तराधिकारी उनके लड़के पंकज कुमार, अमित कुमार हो गए तथा राजस्व अभिलेख में भी उनका नाम दर्ज हो गया। मृतक लक्ष्मी शंकर के नाम जमा जीवन बीमा की धनराशि भी लोगों ने प्राप्त कर ली। इसके बाद भी कूटरचित व जालसाजी करके राधा देवी पत्नी राम आधार निवासी बीबीटी रोड काशीपुर कोलकाता ने ग्राम रामनगर के लेखपाल यश पाल तथा हल्का पंचायत सचिव संजय तिवारी को साजिश में लेकर यहां की निवासिनी होने के साथ ही समस्त प्रमाणपत्र कुटुंब रजिस्टर की नकल जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड आदि जारी करवा लिया। राधा देवी ने यह दावा किया कि वह लक्ष्मी शंकर गुप्ता की पत्नी हैं। अभिलेखों में नाम आने के बाद उन्होंने रामनगर गांव के कुछ लोगों को साजिश में लेकर बैनामा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed