फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case on former head accused of breakup of lakhs in MNREGA

मनरेगा में लाखों के गोलमाल के आरोपी पूर्व प्रधान पर केस

Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case on former head accused of breakup of lakhs in MNREGA
खुटहन। थाना क्षेत्र के दरना गांव के पूर्व प्रधान समरनाथ यादव पर छह से अधिक अपात्रों का मनरेगा जाबकार्ड बनवाकर लाखों रुपये गोलमाल का आरोप गांव के ही कार्डधारक ने लगाया है। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरना गांव निवासी प्रदीप यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान द्वारा उसके नाम से जाबकार्ड बनवाया गया था। उसके नाम से मजदूरी के हजारों रुपये दूसरे खातेदार के नाम भेजकर फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है। ऐसा वाकया कई लोगों के साथ किया गया है। यहां तक कि एक दिव्यांग महिला के नाम से भी इसी तरह हेराफेरी कर मजदूरी के रुपये फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि मनरेगा के कार्यों में लाखों का गोलमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed