फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of land grab by showing dead raised in Jan Chaupal

Jaunpur News: जन चौपाल में उठा मृत दिखाकर भूमि हड़पने का मामला

Sat, 26 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case of land grab by showing dead raised in Jan Chaupal
जिले भर में जगह-जगह जनचौपाल लगाकर अधिकारियों ने शुक्रवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समस्याओं का समाधान किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भौतिक सत्यापन कर मामलों का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लालपुर में डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जनचौपाल का आयोजन किया हुआ। गांव के दशरथ सोनकर ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। लिखा है कि महिमापुर गांव निवासी टुनटुन सोनकर ने हमें मृतक दिखाकर हमारी भूमि अपने नाम दर्ज करा लिया है। डीएम ने लेखपाल को मौके पर जाकर जांच कर खतौनी में नाम दर्ज करने का निर्देश दिया। पोलह्न पुत्र सोखई ने कहा एक माह से आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। रिपोर्ट लगाने और अमृत सरोवर के लिए एक एकड़ से अधिक नवीन परती की खोज करने के लिए लेखपाल से कहा। लालपुर इस्मैला मार्ग के खराब होने की शिकायत ग्रामीणों ने की। डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग को मार्ग का सर्वे कर ठीक कराने और प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को गिरवाने का निर्देश दिया। डीएम ने गांव 950 परिवार के सापेक्ष 116 विद्युत कनेक्शन होने पर नाराजगी व्यक्त की। विद्यालय के पास 15 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बदलने को निर्देश दिया। चौपाल खत्म होने के बाद 31 किसानों को बुलाकर उनके कागजात को पूरा कराने को कहा। इस मौके पर एसडीएम नेहा मिश्रा समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। धर्मापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर और इमलों पांडेयपट्टी गांव में चौपाल लगाकर बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शौचालय व आवास की जानकारी ली। बीडीओ ने एडीओ पंचायत लालजी राम को निर्देश दिया कि पात्रता की जांच कर योजनाओं का लाभ दिया जाए। बीडीओ ने रायपुर गांव के सचिव को नियमित रूप से साफ- सफाई कराते का निर्देश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, सचिव अरविंद यादव, दसरथ बिंद आदि मौजूद रहे। मीरगंज मछलीशहर के ग्राम पंचायत भटहर दीनापुर गांव में एसडीएम मछलीशहर की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें दीनापुर बस्ती में वनवासी समुदाय के लोगों के स्वास्थ्य और रहन सहन के बारे बात की। बस्ती के सभी लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। आवास, राशन कार्ड तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बस्ती में जाने के लिए खड़ंजा लगाने को कहा। बस्ती के आसपास के गांव में रोजगार के लिए सेक्रेटरी पूजा सिंह को आदेश दिया। इस अवसर पर प्रधान शर्मिला सरोज, ग्राम विकास अधिकारी पूजा सिंह, सहायक विकास अधिकारी राम निहोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed