फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of attempt to murder 16 depositors including 14 Bangladeshi

14 बांग्लादेशी समेत 16 जमातियों पर हत्या के प्रयास का केस

Sat, 02 May 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Case of attempt to murder 16 depositors including 14 Bangladeshi
जौनपुर। निजामुद्दीन की मरकज से लौटकर शहर के लाल दरवाजा इलाके में छिपे 14 बांग्लादेशी समेत 16 जमातियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज हो गया है। इनके विरुद्ध पासपोर्ट अधिनियम और लॉक डाउन तोड़ने के आरोप में पहले से ही केस दर्ज है। सभी जमाती फिलहाल प्रसाद इंस्टीट्यूट में बने अस्थाई जेल में क्वारंटीन में रखे गए हैं। क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही पुलिस उन्हें रिमांड पर लेगी। जमातियों को मकान में शरण दिलाने वाले युवक पर भी पुलिस ने इसी धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मरकज में कोरोना संक्रमण फैलने की सूचना के बाद ही सरकार ने एलान किया था कि जो भी लोग तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए हैं, वे स्वत: सामने आकर जांच करा लें। कई बार इसके लिए घोषणा कराई गई। बावजूद जमाती जगह-जगह छिपकर रह रहे थे। 29 मार्च को मुखबिर की सूचना पर सरायख्वाजा पुलिस ने लाला दरवाजा मस्जिद के समीप एक मकान से 16 जमातियों को पकड़ा था। इसमें 14 बांग्लादेशी नागरिक थे, जबकि दो लोग गाइड के रुप में उनके साथ थे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इनके सैंपल जांच को भेजे गए, जिसमें दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। सभी के विरुद्ध पासपोर्ट अधिनियम के अलावा लॉक डाउन तोड़ने, संक्रमण फैलाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। पूछताछ में सामने आया कि जिस मकान में वह रहे थे, उसका स्वामी केराकत क्षेत्र का है। इस समय वह सऊदी में है। शहर कोतवाली के नसीम नामक युवक को उसने मकान की देखरेख का जिम्मा सौंपा था। नसीम ने ही सभी जमातियों को मकान में शरण दिया था। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बार-बार हिदायत के बाद भी जमाती छिप कर बैठे रहे। उन्होंने स्वयं बाहर निकलकर जांच कराने की पहल नहीं की। उनके कारण कई लोगों की जान को खतरा हो सकता था। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सभी 16 जमातियों और उन्हें शरण दिलाने वाले युवक पर हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज कर लिया गया है। क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed