फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of assault and robbery against six accused

Jaunpur News: छह आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा

Sat, 14 Dec 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case of assault and robbery against six accused
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मणपुर (झमका) गांव में मारपीट और लूटपाट के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला एक महिला द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किए गए परिवाद पर दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। पीड़ित शबनम ने आरोप लगाया कि आठ अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनकी चाची मौसिमा का उसके चाचा से तलाक हो गया था वह लोग शादी में दिया सामान लेने आए थे। चाची के साथ पांच और लोग थे। शबनम का कहना है कि सभी आरोपी सामान ले जाने के बाद अचानक उन्हें गालियां देने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर उसे और उनकी बहन सफाना की पिटाई की। गले से सोने की चेन और घर में रखे 35 हजार रुपये छीन लिए, जो उनके भाई के ऑपरेशन के लिए रखे गए थे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

शबनम ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वह थाने गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डाक्टरी जांच भी नहीं कराई गई। कई दिनों तक दौड़ने के बाद जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों मौसिमा, शहजादी, शब्बीर, सलमान, रुबी, और शफीक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed