फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed on charges of harassment for dowry and feeding poisonous substance

Jaunpur News: दहेज के लिए प्रताड़ित व जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में केस दर्ज

Tue, 02 Sep 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed on charges of harassment for dowry and feeding poisonous substance
दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में पुलिस ने पति सास व ननद समेत 7 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजा राम द्विवेदी ने बताया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी असलम ने रविवार को पुलिस से शिकायत किया कि अपनी बेटी की शादी आलमगंज पटखौली गांव निवासी शाह आलम से वर्ष 2021 में किया था।
ससुराल वाले बुलट गाड़ी की मांग को लेकर लड़की शहाना बानो को प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत हुई लेकिन वे लोग नहीं माने। 28 अगस्त को सुबह पति समेत ससुराल वाले दवा के बहाने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन

लड़की ने फोन कर घटना की जानकारी अपनी मामी को दी। जानकारी होने पर लोग पहुंचे तो देखा उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन फानन में लोग उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति शाह आलम, ससुर दिलशाद, सास केशरी बेगम, ननद मजसुन, तबस्सुम, सुबीना और सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को पति शाह आलम को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed