फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed on 61, including 11 named in jaunpur

कोरोना संक्रमित युवक के दाह संस्कार के दौरान पुलिस पर हुआ पथराव, 11 नामजद सहित 61 पर केस दर्ज

Sun, 17 May 2020 09:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 May 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Case filed on 61, including 11 named in jaunpur
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के अमोध गांव में कोरोना संक्रमित युवक के दाह संस्कार के दौरान पुलिस टीम पर पथराव करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। इस मामले में रविवार को 11 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


जफराबाद के नाथूपुर के युवक का मुंबई से लौटते समय शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर के क्वारंटीन सेंटर में निधन हो गया था। जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डॉक्टरों की निगरानी में प्रशासन शनिवार की शाम अमोध गांव में खाली भूमि पर शव का दाह संस्कार कराने लगा तो ग्रामीण उग्र हो गए और संक्रमण की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। शव जला रही टीम पर पथराव भी किया।
विज्ञापन


इसमें पीआरवी वाहन, लकड़ी लेकर आई पिकअप आदि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़कर स्थिति नियंत्रित किया। अब पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पंवारा थानाध्यक्ष मुंतजर हुसैन ने बताया कि पथराव व उपद्रव करने के आरोप में 11 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, लोकसेवकों में भय उत्पन्न करने, मारपीट, महामारी निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से ग्रामीणों में पुलिस-प्रशासन के प्रति रोष है। उनका कहना है कि मौत मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में हुई और शव पंवारा में जलवाया गया। सड़क और आबादी से सटे स्थान पर शवदाह किया गया। इससे संक्रमण का खतरा है। अमोध गांव के प्रधान राजमणि पटेल का कहना है कि प्रशासन ने इस मामले में उनसे कोई बात नहीं की। साहनी गांव में 50 बीघे जमीन थी, वहां शवदाह हो सकता था।

जहां दाह संस्कार हुआ है, वह तालाब खाते की जमीन है और आबादी से 600 मीटर दूर है। शव पूरी तरह से जलने बाद जब टीम लौट रही थी, तब ग्रामीणों ने हंगामा किया। 
अमिताभ यादव, एसडीएम, मछलीशहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed