फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed for hiding information of those returning from abroad

विदेश से लौटे लोगों की सूचना छिपाने पर होगी एफआईआर

Wed, 01 Apr 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed for hiding information of those returning from abroad
जौनपुर। शहर के लालदरवाजा इलाके में एक पखवाड़े से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। विदेश से आने वाले किसी भी शख्स की सूचना छिपाने, उसे शरण देने और गांव के प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम ने सभी थानाध्यक्षों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद विदेशों में रहने वाले तमाम लोग घर लौटकर आए हैं। गांव-गांव अभियान चलाकर प्रशासन ने अब तक 434 लोगों को चिह्नित किया है। इनकी निगरानी की जा रही है। अफसरों का मानना है कि तमाम ऐसे लोग हैं, जो दूसरे देशों से लौटे हैं और उन्होंने अपनी जांच नहीं कराई है। अपना नाम-पता तक प्रशासन को नहीं बताया है। निगरानी न होने से वह क्वारंटीन के नियमों का पालन भी नहीं कर रहे। ऐसे लोगों से कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंका अधिक है। बांग्लादेश से आए 14 लोग भी शहर में एक पखवाड़े से रह रहे थे, लेकिन पुलिस, प्रशासन और खुफिया इकाई इससे बेखबर बना हुआ था। अब प्रशासन ने ऐसे लोगों की निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों को हिदायत दी कि वह अपने गांव में रह रहे विदेश से आए व्यक्ति की सूचना यथाशीघ्र कंट्रोल रूम में दर्ज करा दें। अगर ऐसे किसी भी व्यक्ति के बारे में अन्य माध्यमों से जानकारी आई तो संबंधित व्यक्ति के साथ ही प्रधान के खिलाफ भी संक्रमण फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को भी अपने क्षेत्र में इसकी निगरानी करते हुए सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके क्षेत्र में ऐसे किसी भी व्यक्ति का नाम छूटा नहीं है। होम क्वारंटीन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कंबाइन के चालकों को लाने की मिलेगी छूट
जौनपुर। गेहूं की फसल की कटाई के लिए कंबाइन मशीन के चालक लाने वालों को छूट दी जाएगी। बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दूरभाष पर इसके लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि अगर किसी के पास कंबाइन मशीन है, लेकिन चालक नहीं है तो ऐसे लोगों को पास जारी किया जाएगा, ताकि वह ड्राइवर व क्लीनर को ला सकें। एडीएम वित्त पूरी जांच-पड़ताल के बाद पास जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed