{"_id":"63067262840ff6460f6bd98e","slug":"case-filed-against-two-doctors-for-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-jaunpur-news-vns670716036","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चिकित्सकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज: गर्भवती महिला की मौत का मामला, कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चिकित्सकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज: गर्भवती महिला की मौत का मामला, कार्रवाई जारी
Thu, 25 Aug 2022 11:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:46 AM IST
सार
जौनपुर में उप मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर रात दो चिकित्सकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न मामलों के आरोप में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जौनपुर कोतवाली पुलिस ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर बुधवार की देर रात दो चिकित्सकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न मामलों के आरोप में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी वर्मा ने तहरीर दिया कि दीक्षा भारती प्रसव के लिए छह अक्टूबर 2020 को कस्बे के सुल्तानपुर रोड स्थित क्लीनिक पर अपने परिजनों के साथ पहुंची थीं। वहां एएनएम ने देखने के बाद उसे उमरपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर उसे बदलापुर ले गए।
रात में दीक्षा भारती की हालत खराब होने पर पुन: लेकर उसी अस्पताल लेकर चले गए। जहां पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। इसी मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।