फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against those who held Lekhpal hostage, one arrested

Jaunpur News: लेखपाल को बंधक बनाने वालों पर मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who held Lekhpal hostage, one arrested
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव में बृहस्पतिवार की शाम आईजीआरएस पर डाले गए प्रार्थना पत्र की जांच करने के लिए गांव में पहुंचे लेखपाल अभिषेक कुमार को बंधक बनाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उनको गांव के ही वेद प्रकाश सिंह और उसके पिता अरविंद सिंह ने बंधक बना लिया। लेखपाल के बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम राजेश चौरसिया ने पुलिस फोर्स के साथ लेखपाल को बंधनमुक्त कराया।लेखपाल अभिषेक कुमार की तहरीर पर अरविंद सिंह व उनके पुत्र वेद प्रकाश सिंह के ऊपर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर शुक्रवार की शाम वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अरविंद सिंह की तलाश में पुलिस लगी है।इस बाबत थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी वेद प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा आरोपी अरविंद सिंह फरार है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed