फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against nine including police station chief accused of assault including dalit harassment and molestation in jaunpur

जौनपुर: थानाध्यक्ष सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दलित उत्पीड़न और छेड़खानी सहित मारपीट करने का आरोप

Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against nine including police station chief accused of assault including dalit harassment and molestation in jaunpur
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न, छेड़खानी, मारपीट व गालीगलौज के आरोप में खुटहन थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना नौ सितंबर की है। आरोपी तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की वर्तमान तैनाती कानपुर जिले में है।

विज्ञापन


खुटहन थाना क्षेत्र के फतेगढ़ गांव निवासी सुषमा देवी ने एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि विपक्षीगण पुलिस की मदद से सड़क किनारे उसकी जमीन पर 9 सितंबर को एकजुट होकर कब्जा कर दीवार बना रहे थे।

विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर अनमोल विश्वकर्मा, रामस्वरथ गौतम, शक्ति सिंह, राजेश सिंह व खुटहन थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह व तीन महिला पुलिस कर्मियों ने मिलकर उसकी पिटाई की और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि वह डरकर घर के भीतर भाग गई तो वहां भी पहुंच कर पीटा और बदनीयत से कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed