फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against former head for beating BJP Mandal President

भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई के मामले में पूर्व प्रधान पर मुक़दमा दर्ज

Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former head for beating BJP Mandal President
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुआनी में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि 20 मार्च को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष दिनेश सरोज की चुनावी रंजिश में गांव के ही पूर्व प्रधान राजेश और उसके साथियों ने घर में घुस पिटाई कर दी थी। पीडि़त ने थानागद्दी पुलिस चौकी को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह और भाजपा नेता संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सीओ शुभम तोदी से मिलकर अपना पक्ष रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए केराकत सीओ ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। इसके बाद केराकत पुलिस ने पूर्व प्रधान राजेश सरोज व उसके अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed