{"_id":"6526e9ade3dc999fd60e0c96","slug":"case-filed-against-both-parties-for-vandalism-and-ruckus-in-the-hospital-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-6664-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा करने पर दोनों पक्षों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा करने पर दोनों पक्षों पर मुकदमा
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज में मधुरम न्यूरो हास्पिटल में मंगलवार की रात मरीज की मौत के बाद मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बुधवार को एक तरफ जहां डाक्टरों की तहरीर पर रमाकांत यादव व उनके साथी पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अस्पताल के डाक्टर समेत 30 से 40 अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज स्थित मधुरम न्यूरो हास्पिटल में मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे सिकरारा क्षेत्र के मसीदा के रमाकांत यादव अपनी पत्नी उषा देवी को लेकर पहुंचे। उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते दर्द हो रहा था। डाक्टर ने देखते ही कहा कि आपरेशन करना पड़ेगा। स्वजन की सहमति से चिकित्सकों ने आपरेशन शुरू किया। इस दौरान करीब एक घंटे बाद उषा की मौत हो गई। चिकित्सकों ने परिजनों को जानकारी दी तो वे आक्रोशित हो गए। चिकित्सकों का आरोप है कि थोड़ी देर बाद पहुंचे दो दर्जन की संख्या में पहुंचे लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसमें अस्पताल के दो से तीन कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। इससे आक्रोशित शहर के प्राइवेट चिकित्सकों ने नईगंज मार्ग को जाम कर दिया। इससे करीब एक से डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। देररात आईएमए अध्यक्ष डा.अरुण कुमार मिश्रा पहुंचे। एडिशनल एसपी बृजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, लाइन बाजार एसओ संजय वर्मा, कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने सभी से सख्ती से पेश आते हुए वहां से हटा दिया। इसके बाद मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
लाइन बाजार थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मृतक पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है, पोस्टमार्टम न कराने के चलते मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही सड़क जाम करने वाले पर भी 30-40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मधुरम हास्पिटल नईगंज में तोड़फोड़ व मारपीट में एक कर्मचारी घायल हुआ है। चिकित्सकों की मिली तहरीर पर सिकरारा के रमाकांत यादव व उनके साथी पर मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह सड़क जाम करने के मामले में मधुरम हास्पिटल के डाक्टर समेत 30-40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। -कुलदीप गुप्ता, सीओ सिटी।