फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against Bobby Deol and Prakash Jha in Jaunpur

वेब सीरीज आश्रम के विरोध में उठी आवाज, जौनपुर में बॉबी देओल और प्रकाश झा पर वाद दर्ज

Thu, 12 Nov 2020 10:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Bobby Deol and Prakash Jha in Jaunpur
आश्रम - फोटो : Mx Player

वेब सीरीज आश्रम चैप्टर-2 में सनातन धर्म से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला दृश्य फिल्माने के मामले में अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के प्रार्थना पत्र पर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश झा तथा अभिनेता बॉबी देओल पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने वाद दर्ज किया है।

विज्ञापन


दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव  निवासी जोगियापुर थाना कोतवाली ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया कि वादी सनातन धर्म में गहरी आस्था रखता है। आश्रम ऋषि मुनियों के रहने का पवित्र स्थान बताया जाता है।
विज्ञापन


वेब सीरीज आश्रम चैप्टर 2 में  काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने निभाया है। सीरीज के जरिये सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है। जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए सीरीज का नाम आश्रम रखा गया है। वादी ने न्याय हित व देश हित में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा कर विवेचना की कोर्ट से मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed