फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed after 78 days on court order

Jaunpur News: कोर्ट के आदेश पर 78 दिनों बाद मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed after 78 days on court order
केराकत। नरहन गांव में मनबढ़ों ने एक युवक और उसके भाई को नव वर्ष के पहले दिन जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित विनय कुमार उर्फ वीर ने तहरीर में बताया था कि नए साल के पहले दिन नरहन गांव के मुकेश, नितीश, मंटू और बंटी नामक युवक हथियार लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने विनय कुमार और उनके भाई को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पिटाई की। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित विनय का आरोप है कि घटना के दौरान जब गांव के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी गालियां देते हुए डराया-धमकाया। इससे ग्रामीण भय के कारण मौके से भाग गए। पीड़ित ने इस घटना की सूचना तत्काल केराकत थाने को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थक हारकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से गुहार लगाई, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंसपेक्टर अवनीश कुमार राय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed