फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against those keeping cow in primary school

प्रथमिक विद्यालय में गोवंश रखने वालों पर केस

Mon, 06 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case against those keeping cow in primary school
सुईथाकला। छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में बंद किए जाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात किसानों पर केस दर्ज किया है। एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक हरिभवन शुक्ला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुुलिस ने यह कार्रवाई की है। छुट्टा पशुओं को स्कूल में बंद कए जाने पर हुई इस कार्रवाई से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सरपतहा थाने की पुलिस ने समोधपुर गांव निवासी धर्मराज सिंह एवं सुल्तानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र के बरचौली निवासी हरिश्चंद्र ंसिंह समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पहुंचाने, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

10 दिसंबर 2019 को छुट्टा पशुओं से तंग किसानों ने प्राथमिक विद्यालय समोधपुर परिसर में करीब डेढ़ सौ छुट्टा पशुओं को बंद कर दिया था। जिसके चलते चार दिनो तक स्कूल में शिक्षण कार्य ठप हो गया था। चौथे दिन रात में स्कूल से सभी पशु कहां चले गए आजतक पता नहीं चल सका। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed