फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against the officials of e-commerce company and bank

Jaunpur News: ई कामर्स कंपनी व बैंक के अधिकारियों पर मुकदमा

Thu, 24 Nov 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Case against the officials of e-commerce company and bank
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में आनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने एक ई-कामर्स कंपनी और बैंक के अधिकारियों पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसकी प्रति सीजेएम कोर्ट को भेजी है। कंपनी पर आनलाइन ठगी के जरिए 1.59 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पंकज पाठक ने लाइन बाजार थाने में तहरीर दी कि वह ई-कामर्स कंपनी से शापिंग करता है। उसका खाता मियांपुर स्थित बैंक में है। ई-कामर्स कंपनी का क्रेडिट कार्ड भी उसके पास है। उसका एपीपी ब्लॉक हो गया था। चार नवंबर 2022 को कंपनी के कस्टमर सपोर्ट पर बात उसने इसकी शिकायत की। उसके बाद ई-मेल पर मैसेज आया, जिसमें पैन कार्ड व क्रेडिट कार्ड का विवरण मांगा गया था। उसे भेज दिया गया। उसने विवरण भेजा तो तुरंत ही खाते 1.59 लाख रुपये निकल गए। यह पैसा विजय सेल्स नाम के किसी फर्म से भेजा गया था। बैंक में कस्टमर केयर पर तुरंत सूचना दी और कार्ड को ब्लॉक करने के लिए निवेदन किया। साइबर सेल को सूचित किया लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed